Latest newsTrendingनोएडा - ग्रेटर नोएडा

नोएडा पुलिस में बड़ा फेरबदल, चार निरीक्षकों के तबादले, कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने जारी किए आदेश


गौतमबुद्धनगर। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में प्रशासनिक जरूरतों के मद्देनजर एक बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर चार निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं, जिनमें सेक्टर-24 और बिसरख जैसे महत्वपूर्ण थानों के प्रभारी निरीक्षक भी शामिल हैं।

जानिए किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी:

  • उमेश चंद्र नैथानी (अब तक मीडिया सेल प्रभारी) को थाना सेक्टर-24 का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
  • रणजीत कुमार सिंह (पूर्व थाना प्रभारी, इकोटेक-3) को अब बिसरख थाने की कमान सौंपी गई है।
  • सुबोध कुमार तोमर (अब तक सेक्टर-24 प्रभारी) का तबादला पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया सेल में किया गया है, जहां उन्हें प्रभारी बनाया गया है।
  • मुनेन्द्र सिंह (पुलिस लाइन में तैनात) को इकोटेक-3 थाने का कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

पुलिस कमिश्नरेट की ओर से बताया गया है कि यह सभी तबादले प्रशासनिक आवश्यकताओं और जनहित को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। इस फेरबदल के बाद जिले के कानून-व्यवस्था तंत्र में नई ऊर्जा और जवाबदेही देखने को मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।