Latest newsTrendingनोएडा - ग्रेटर नोएडा

01 नवंबर को दीवानी न्यायालय परिसर में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का होगा आयोजन

गौतमबुद्धनगर 27 अक्टूबर, 2026

  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के क्रम में 01 नवंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक दीवानी न्यायालय परिसर में गेट संख्या-1 के निकट मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
  सचिव (पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतमबुद्धनगर शिवानी रावत ने बताया कि शिविर का उद्घाटन प्रातः 10:00 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
  उन्होंने बताया कि शिविर के माध्यम से जनसामान्य को विभिन्न विधिक विषयों पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संबंधित विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे। शिविर में पूर्व से चिन्हित एवं पंजीकृत लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी वितरित किया जाएगा।
  सौजन्य से सूचना विभाग गौतमबुद्धनगर।

vartman satta

दैनिक वर्तमान सत्ता आर एन आई में रेजिस्टर्ड , डी ए वी पी से मान्यता प्राप्त 25 वर्ष से अधिक पुराना समाचार पत्र है ,www.vartmansattanews.com इसका न्यूज़ पोर्टल है जो की नोएडा , ग्रेटर नोएडा , ग़ाज़ियाबाद में आम लोगो के मध्य बहुत प्रसिद्द है