Latest newsनोएडा - ग्रेटर नोएडा

सावित्रीबाई फुले कन्या इंटर कॉलेज के हॉस्टल स्टोर रूम में लगी आग, टला बड़ा हादसा

ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र स्थित सावित्रीबाई फुले कन्या इंटर कॉलेज के हॉस्टल स्टोर रूम में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त सभी छात्राएं कक्षाओं में पढ़ाई कर रही थीं, जिसके चलते एक बड़ा हादसा और संभावित जनहानि होने से बाल-बाल टल गई। आग की चपेट में आने से स्टोर रूम में रखा पुराना फर्नीचर और अन्य सामान जलकर खाक हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिए जाने से लपटें स्टोर रूम से आगे हॉस्टल के मुख्य कमरों तक नहीं फैल सकीं।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप चौबे के अनुसार, जिस बंद स्टोर रूम में आग लगी थी, वहां पुराना सामान रखा हुआ था। हालांकि प्राथमिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, लेकिन इसकी सटीक जांच की जा रही है। वहीं, कॉलेज की प्रभारी प्रधानाचार्य प्रीति फोगाट ने पुष्टि की कि घटना के समय हॉस्टल में कोई भी छात्रा मौजूद नहीं थी और सभी बच्चे सुरक्षित अपनी-अपनी क्लास में मौजूद थे।

vartman satta

दैनिक वर्तमान सत्ता आर एन आई में रेजिस्टर्ड , डी ए वी पी से मान्यता प्राप्त 25 वर्ष से अधिक पुराना समाचार पत्र है ,www.vartmansattanews.com इसका न्यूज़ पोर्टल है जो की नोएडा , ग्रेटर नोएडा , ग़ाज़ियाबाद में आम लोगो के मध्य बहुत प्रसिद्द है