प्रधानमंत्री के जन्मदिन उत्सव पर अंतरराष्ट्रीय न्याय परिषद ने किया विशेष सम्मान समारोह का आयोजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 से 24 सितंबर तक चल रहे उत्सव के तहत गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय न्याय परिषद की ओर से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आदिश सी. अग्रवाल ने भारतीय लोकतंत्र में सामाजिक नेतृत्व के लिए राजेश कुमार को सम्मानित किया।
इस गरिमामयी समारोह में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों और कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी शिरकत की, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले नेतृत्वकर्ताओं को पहचान देना और साथ ही प्रधानमंत्री के जन्मदिवस उत्सव को एक सार्थक और प्रेरणादायक तरीके से मनाना था।

