ग्रेटर नोएडा : अब रात का सफर सुरक्षित होगा ।
ग्रेटर नोएडा के गांवों को जोड़ने वाली सड़कों पर अब रात का सफर सुरक्षित होगा।
प्राधिकरण ने दनकौर-बिलासपुर, पौवारी-दादूपुर और सलेमपुर-बिलासपुर मार्ग समेत कई सड़कों पर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने का फैसला किया है।
इस परियोजना पर करीब 1.19 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए शुरू की गई इस पहल से रात में होने वाले हादसों पर रोक लगाने और आवागमन को सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी।

